इनामी नक्सली गिरफ्तार

 



रिपोर्ट- पवन मोदी 



इनामी नक्सली सीताराम मांझी को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वो काफ़ी समय से गुजरात में छुपा बैठा था और वहां एक फ़ैक्ट्री में काम कर रहा था.। धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद धनबाद पुलिस ने गुजरात पुलिस के सहयोग से उसे धर दबोचा। धनबाद पुलिस इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है।


धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के नीरो टोला का रहने वाला सीताराम मांझी पहले पारा शिक्षक था। इसी बीच वो क्रांतिकारी किसान महासभा का सदस्य बन गया और नक्सलियों के लिए खाने, रहने का इंतजाम करने लगा। वो कई वारदातों में लिप्त था , जिसमें साल २००९ में अगार पथरा में हुई राइफल लूटकांड , तोपचांची में नक्सली बंदी के दौरान ट्रक आगजनी और पुलिस के ऊपर फायरिंग  शामिल है। इसके बाद से ही वो फरार चल रहा था।  झारखंड सरकार ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।